What Is The Last Date To Apply For RRB Group D :- आरआरबी ग्रुप डी में निकली बंपर भर्ती देखे आवेदन की अंतिम तिथि

What Is The Last Date To Apply For RRB Group D – देश के युवाओं के लिए एक बहुत बड़ी खुशखबरी है। दरअसल रेलवे भर्ती बोर्ड आरआरबी ने ग्रुप डी के लिए 32438 पदों पर भर्ती की अधिसूचना जारी की है जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन 23 जनवरी 2025 से शुरू होंगे तो आइए इस लेख में हम आपको RRB Group D परीक्षा तिथि, चयन प्रक्रिया, आवेदन शुल्क, पात्रता मापदंड के बारे में विस्तार पूर्वक बताते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

 

आरआरबी ग्रुप डी Notification

रेलवे भर्ती बोर्ड (RRB) ने 21 जनवरी 2025 को कुल 32438 पदों के लिए अधिसूचना जारी की है जिसका अधिसूचना नंबर CEN 08/2024 है। इस भर्ती में विभिन्न प्रकार के पद भरे जाएंगे जैसे पॉइंट्स मैन, सहायक ट्रैक मेंटेनर, सहायक लोको सेट, सहायक संचालक, सहायक संचालक और सहायक, TL & AC के पद भरे जाएंगे। आरआरबी ग्रुप डी में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार 23 जनवरी 2025 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं तथा ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 फरवरी 2025 है अधिक जानकारी के कृपया रेलवे भर्ती बोर्ड की अधिकारी के वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जरुर विजिट करें।

 

RRB Group D Recruitment 2025 Qualification Details (योग्यता)

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए आवेदनकर्ता को 10वीं पास या ITI या समकक्ष या एनसीवीटी द्वारा प्रदान किया गया राष्ट्रीय शिक्षा का प्रमाण पत्र होना अनिवार्य है।

 

आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2025 Age limit

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए उम्मीदवार को 1 जनवरी 2025 तक उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 36 वर्ष के बीच में होनी चाहिए तभी उम्मीदवार आरआरबी ग्रुप डी की परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। विशेष वर्ग के श्रेणियां के लिए आयु सीमा में छूट दी जा सकती है।

 

आरआरबी ग्रुप डी 2025 आवेदन शुल्क

आरआरबी ग्रुप डी भर्ती 2025 में आवेदन करने के लिए सामान्य/ओबीसी के लिए ₹500 का आवेदन शुल्क भुगतान करना होगा तथा एससी/एसटी/पीडब्ल्यूडी/महिला/ अल्पसंख्यक तथा आर्थिक रूप से पिछड़े वर्ग के लिए यह आवेदन शुल्क 250 रुपए है। उम्मीदवार आवेदन शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग के माध्यम से कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें –

 

RRB Group D 2025 चयन प्रक्रिया

आरआरबी ग्रुप डी 2025 में उम्मीदवारों का चयन निम्नलिखित आधार पर होगा –

आरआरबी ग्रुप डी 2025 में उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के आधार पर होगा जिसमें अभ्यर्थियों को 100 प्रश्न दिए जाएंगे जिसमें सामान्य विज्ञान के 25 प्रश्न 25 अंकों के, गणित के 25 प्रश्न 25 अंकों के, सामान्य बुद्धि और तर्क के 30 प्रश्न 30 अंकों के तथा सामान्य जागरूकता और समसामयिकी के 20 प्रश्न 20 अंकों के दिए जाएंगे तथा CBT में गलत उत्तरों के लिए नेगेटिव मार्किंग भी है जिसमें प्रत्येक प्रश्न के लिए आवंटित अंकों में से 1/3 अंक प्रत्येक गलत उत्तर के लिए काट लिए जाएंगे।

  • कंप्यूटर आधारित टेस्ट सीबीटी में सफल होने के बाद शारीरिक दक्षता परीक्षण (PET) का टेस्ट होगा जिसमें दौड़, लंबी कूद तथा ऊंची कूद जैसे परीक्षण शामिल होंगे।
  • शारीरिक दक्षता परीक्षण पास करने के बाद उम्मीदवार का चिकित्सा परीक्षण किया जाएगा जिसमें उम्मीदवार का फिटनेस का परीक्षण किया जाएगा।
  • चिकित्सा परीक्षण होने के बाद उम्मीदवार का दस्तावेज सत्यापन होगा।

ऊपर लिखे हुए सभी प्रक्रियाओं में सफल होने के बाद ही उम्मीदवार का चयन होगा तथा अधिक जानकारी के लिए RRB Group D Recruitment 2025 official website www.rrbapply.gov.in पर जरुर विजिट करें।

 

आरआरबी ग्रुप डी 2025 वेतन

आरआरबी ग्रुप डी में चयनित उम्मीदवारों को ₹18000 का मूल वेतन दिया जाएगा तथा मूल वेतन के अलावा इसमें बहुत सारे भत्ते भी शामिल हैं जैसे की महंगाई भत्ता, दैनिक भत्ता, परिवहन भत्ता, मकान किराया भत्ता, चिकित्सा सुविधा भी शामिल हैं। तो अगर सभी भत्तों को शामिल करके वेतन की बात की जाए तो चयनित उम्मीदवारों को इन हैंड वेतन 22500 रुपए से लेकर 25380 रुपए तक प्रतिमाह मिलेगा।

 

RRB Group D Syllabus

आरआरबी ग्रुप डी ने अधिसूचना के साथ इसका सिलेबस की प्रकाशित किया है। आरआरबी ग्रुप डी Level –1 परीक्षा की तैयारी शुरू करने से पहले उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वह अपडेट किए हुए आरआरबी ग्रुप डी सिलेबस और परीक्षा पैटर्न को अच्छे से समझ लें अगर आरआरबी ग्रुप डी पाठ्यक्रम की बात की जाए तो इसमें मुख्य रूप से गणित, सामान्य बुद्धि और तर्क, सामान्य विज्ञान तथा करंट अफेयर्स के विषय शामिल है जिसको हम आपको विस्तार पूर्वक बताते हैं

गणित – दशमलव भिन्न, एलसीएम एचसीएफ, अनुपात समानुपात, संख्या प्रणाली, प्रतिशत, समय और दूरी, समय और कार्य, साधारण और चक्रवृद्धि ब्याज, बीज गणित, प्रारंभिक सांख्यिकी, ज्यामिति और त्रिकोणमिति, वर्गमूल तथा घनमूल, आयु गणना, पाइप और टंकी, कैलेंडर और घड़ी आदि के टॉपिक शामिल होंगे

सामान्य बुद्धि और तर्क – वर्णमाला और संख्या श्रृंखला, कोडिंग और डिकोडिंग, रक्त संबंध, वेन आरेख, निष्कर्ष और निर्णय, वर्गीकरण, कथन तर्क और धारणाएं, समानताएं और अंतर डाटा, व्याख्या, न्याय वाक्य आदि के टॉपिक शामिल होंगे

सामान्य विज्ञान – भौतिक विज्ञान, जीव विज्ञान और रसायन विज्ञान कक्षा दसवीं (CBSE) तक के स्तर के शामिल होंगे।

सामयिकी – इसके अंतर्गत खेल संस्कृति, अर्थशास्त्र, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी, व्यक्तित्व राजनीति के सामान्य जागरूकता समसामयिक मामले आदि शामिल होंगे।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वह और अधिक जानकारी के लिए रेलवे भर्ती बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट www.rrbapply.gov.in पर जल्दी विजिट करें

 

निष्कर्ष

दोस्तों आज हमने आपको इस लेख में आरआरबी ग्रुप डी रिक्रूटमेंट 2025 के बारे में बताया जिसमें पदों की संख्या, आयु सीमा, वेतन, आवेदन तिथि, आवेदन शुल्क तथा सिलेबस के बारे में विस्तार पूरा बताया अगर आपका कोई सुझाव हो तो हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं और अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें और हमारी वेबसाइट को सब्सक्राइब जरूर कर लें जिससे कि आगे आने वाली हर अपडेट हम आपको समय पर दे सके धन्यवाद।

Share this post
WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

Leave a Comment