SSC GD Result 2025 In Hindi – जो उम्मीदवार SSC GD कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2025 में शामिल हुए थे, उनके लिए बड़ी खबर है। कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने 17 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर SSC GD Result 2025 जारी कर दिया है। इस रिजल्ट के साथ श्रेणीवार कट-ऑफ और मेरिट लिस्ट भी उपलब्ध कराई गई है।
SSC GD कांस्टेबल रिजल्ट 2025 कैसे करें चेक?
रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपने रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्म तिथि का उपयोग करना होगा। नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर आप आसानी से अपना रिजल्ट देख सकते हैं:
1. सबसे पहले SSC की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
2. होमपेज पर “Result” टैब पर क्लिक करें।
3. “Constable-GD” सेक्शन को चुनें।
4. लिंक खोजें – “SSC GD Constable Result 2025 – PET/PST के लिए चयनित उम्मीदवारों की सूची”
5. PDF डाउनलोड करें और Ctrl + F दबाकर अपना रोल नंबर खोजें।
इसे भी पढ़ें –
- RRB Technician Notification 2025 Eligibility – रेलवे में टेक्नीशियन के 6180 पदों पर निकली बंपर भर्ती, जानें आवेदन से चयन तक की पूरी जानकारी
- Ladli Behna Yojna Rakshabandhan Gift – रक्षाबंधन पर 1500 रुपये की सौगात, CM मोहन यादव का बड़ा ऐलान
- Rail Kaushal Vikas Yojana 2025 Apply Online Last Date – फ्री ट्रेनिंग और वेतन के साथ रोजगार का सुनहरा मौका
SSC GD Constable Merit List 2025 Direct Links
SSC ने मेरिट लिस्ट को अलग-अलग लिस्ट्स में जारी किया है। नीचे सभी PDF लिंक दिए गए हैं:
SSC GD Cut Off 2025 PDF – श्रेणी व राज्यवार कटऑफ
SSC ने कैटेगरी वाइज और स्टेट वाइज कट-ऑफ भी जारी कर दी है। उम्मीदवार नीचे दिए लिंक से पूरी कटऑफ लिस्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
SSC GD Cut Off 2025 PDF यहां क्लिक करें
SSC GD Constable Result 2025 – कितने उम्मीदवार हुए चयनित?
SSC द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, कुल 3,91,599 उम्मीदवारों को चयनित किया गया है। इनमें 3,51,552 पुरुष और 40,047 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। वहीं, 150 उम्मीदवारों को परीक्षा से वंचित कर दिया गया है और 93 अभ्यर्थियों के परिणाम फिलहाल रोके गए हैं।
SSC GD Constable भर्ती 2025 – चयनित अभ्यर्थियों की श्रेणीवार संख्या
सामान्य (UR): पुरुष – 1,51,903 | महिला – 17,536
SC: पुरुष – 54,215 | महिला – 6,212
ST: पुरुष – 40,764 | महिला – 4,698
OBC: पुरुष – 77,977 | महिला – 8,665
EWS: पुरुष – 25,270 | महिला – 2,922
Ex-Servicemen: पुरुष – 1,423 | महिला – 14
SSC GD Constable Qualifying Marks 2025
SSC ने न्यूनतम योग्यता अंक भी निर्धारित किए हैं, जो इस प्रकार हैं:
- सामान्य/अनारक्षित: 35%
- OBC: 33%
- SC/ST: 33%
अब आगे क्या? PET, PST और फाइनल चयन प्रक्रिया
रिजल्ट के बाद अब उम्मीदवारों को फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट (PET) और फिजिकल स्टैंडर्ड टेस्ट (PST) के लिए बुलाया जाएगा। इन दोनों चरणों में सफल होने के बाद ही फाइनल मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी।
SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2025 – चयन प्रक्रिया में पारदर्शिता
SSC ने इस बार चयन प्रक्रिया में पूरी पारदर्शिता बरती है। हर चरण में योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर अभ्यर्थियों को आगे बढ़ाया गया है। इसके साथ ही परीक्षा के दौरान किसी भी अनुचित साधन का उपयोग करने वाले उम्मीदवारों को बाहर कर दिया गया है।
FAQs:
प्रश्न 1: SSC GD Result 2025 कब जारी हुआ?
SSC ने यह रिजल्ट 17 जून 2025 को आधिकारिक वेबसाइट ssc.nic.in पर जारी किया है।
प्रश्न 2: SSC GD रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें?
उम्मीदवार SSC की वेबसाइट पर जाकर “Constable-GD” सेक्शन में रिजल्ट लिंक से PDF डाउनलोड कर सकते हैं।
प्रश्न 3: चयन के लिए कट ऑफ कितनी थी?
जनरल कैटेगरी के लिए 35% और OBC, SC/ST के लिए 33% कट ऑफ रखी गई है।
प्रश्न 4: रिजल्ट के बाद क्या होगा?
रिजल्ट के बाद उम्मीदवारों को PET और PST के लिए बुलाया जाएगा, इसके बाद फाइनल मेरिट जारी की जाएगी।
निष्कर्ष:
SSC GD कांस्टेबल भर्ती 2025 का रिजल्ट घोषित हो चुका है। अगर आप इस परीक्षा में शामिल हुए थे, तो तुरंत अपना रिजल्ट और कट ऑफ चेक करें। साथ ही आगे की प्रक्रिया जैसे PET और PST की तैयारी शुरू कर दें ताकि अंतिम चयन में कोई बाधा न आए।
ऑफिशियल वेबसाइट: https://ssc.nic.in
हमें आशा है कि आपको हमारा यह लेख जरूर अच्छा लगा होगा इस लेख से संबंधित किसी भी सवाल और सुझाव के लिए आप हमें नीचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर सकते हैं हम आपके हर सवाल का जवाब देने की पूरी कोशिश करेंगे इस आर्टिकल को पढ़ने के लिए आप सभी लोगों का धन्यवाद और अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो कृपया इसको अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें तथा हमारे व्हाट्सएप और टेलीग्राम चैनल को जरूर ज्वॉइन करें जिससे कि आने वाली हर अपडेट हम आपको समय पर दे सके धन्यवाद।
नोट – प्रिय पाठकों को अवगत कराना है कि इस लेख में दी गई सभी जानकारी विभागीय नोटिस या आधिकारिक नोटिफिकेशन के आधार पर लिखी गई है अगर कुछ जानकारी गलती से छूट जाती है तो हमें माफ करने की कृपा करें तथा आपको सलाह दी जाती है की ज्यादा जानकारी के लिए कृपया इसकी आधिकारिक वेबसाइट पर जरुर विजिट करें।
नमस्कार दोस्तों, मेरा नाम योगेश प्रताप सिंह है। मैं पिछले 6 साल से शिक्षा के क्षेत्र में काम कर रहा हूं। वर्तमान में मैं sarkarijobpower.com जैसे बड़े प्लेटफॉर्म पर काम कर रहा हूं। और इस प्लेटफॉर्म के माध्यम से मै आपको सरकारी नौकरी, सरकारी परिणाम, पाठ्यक्रम, परीक्षा पैटर्न, सरकारी योजना और परीक्षा अपडेट आदि की नवीनतम जानकारी आप लोगों तक पहुंचाने का काम कर रहा हूं। हमारा मकसद है कि आप तक सही और सटीक जानकारी पहुंचाई जाए। धन्यवाद्